मानसून की पहली बारिश से सड़कों पर जलभराव

बरसात की पहली बारिश से सड़कों पर जलभराव पालिका अधिकारियों के दावों की खुली पोल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 11:45 PM (IST)
मानसून की पहली बारिश से सड़कों पर जलभराव
मानसून की पहली बारिश से सड़कों पर जलभराव

मानसून की पहली बारिश से सड़कों पर जलभराव

बुलंदशहर, जेएनएन। मानसून की पहली बारिश ने नगरपालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी। बारिश से नगर के मार्केट स्थित बर्फ चौराहा, सर्राफा बाजार आदि क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारी पंकज कुमार ने कहा कि सड़कों पर पानी भरने का मुख्य कारण नालों का काफी दिनों से चोक होना है। मामूली बारिश से बर्फ चौराहा से जाने वाले सभी रास्तों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन भी अवरुद्ध हो गया। जलभराव की समस्या से लोग काफी दिनों से जूझ रहे हैं। अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जल्द ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी