सड़क पर जल भराव, नागरिक परेशान

सिकंदराबाद (बुलंदशहर): नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते शहर के नालों व नालियों की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 06:17 PM (IST)
सड़क पर जल भराव, नागरिक परेशान
सड़क पर जल भराव, नागरिक परेशान

सिकंदराबाद (बुलंदशहर): नगरपालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते शहर के नालों व नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क व गलियों में भरा रहता है। इससे आवागमन में नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सिकंदराबाद में कुत्ते की कब्र से नगरपालिका तक जाने वाली सड़क पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। सफाई न होने के कारण नाले कूड़ा-कचरा से अटे पड़े हैं। इसके कारण नालों से पानी बाहर निकल रहा है और सड़क पर जल भराव की स्थिति बन गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही व्यापारियों को भी दुकान खोलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। शनिवार को कुछ व्यापारी जल भराव के कारण दुकान तक नहीं खोल पाए। इस संबंध में वार्ड सभासद पालिका अधिकारियों को पत्र देकर अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सतेंद्र तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दो दिन पहले से ही कर्मचारियों को कुत्ते की कब्र के पास बनी पुलिया की सफाई के लिए लगा दिया गया है। पुलिया की सफाई होते ही जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी