बेसहारा गोवंश को बेहोश कर ले जाने वाले दो गिरफ्तार

देहात कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के तार गोकश गिरोह से जुड़े हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बेसहारा गोवंश को आटे में गोलियां देकर उन्हें पहले बेहोश किया जाता था और सूचना अन्य साथियों को दी जाती थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 10:27 PM (IST)
बेसहारा गोवंश को बेहोश कर ले जाने वाले दो गिरफ्तार
बेसहारा गोवंश को बेहोश कर ले जाने वाले दो गिरफ्तार

बुलंदशहर, जेएनएन। देहात कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के तार गोकश गिरोह से जुड़े हैं। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बेसहारा गोवंश को आटे में गोलियां देकर उन्हें पहले बेहोश किया जाता था और सूचना अन्य साथियों को दी जाती थी। वाहन में सवार अन्य साथी बेहोश गोवंश को उठाकर ले जाते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाली पुलिस को भूड़ चौराहे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस के नजदीक दो संदिग्ध युवक इधर-उधर घूमते नजर आए। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर तलाशी ली। युवकों के बैग से दो हजार प्रतिबंधित दवा मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुंशाद व शाहरुख निवासीगण ग्राम अकबरपुर थाना कोतवाली देहात बताया है।

जल्द शिकंजे में होगा गिरोह

मुंशाद और शाहरुख ने बताया कि उन्हें नशीली गोलियां गोकश गिरोह उपलब्ध कराता था। बताया कि उनका काम केवल बेसहारा गोवंश को आबादी से दूर ले जाकर गोलियां आटे में मिलाकर देना था। जब गोवंश सूनसान जगह पर जाकर बेहोश हो जाता था तो वह अपने अन्य साथियों को इसकी जानकारी देते थे। पुलिस ने गिरोह के अन्य साथियों को भी टारगेट पर ले लिया है। कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही गिरोह के अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी