टापर्स को किया सम्मानित

माडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रबंधक सुरेशचंद गर्ग और मुख्य अतिथि डा. सुधीर अग्रवाल ने कक्षा 10 की टापर आकांक्षा सिंह को लैपटाप देकर पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 06:02 AM (IST)
टापर्स को किया सम्मानित
टापर्स को किया सम्मानित

बुलंदशहर, जेएनएन। माडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रबंधक सुरेशचंद गर्ग और मुख्य अतिथि डा. सुधीर अग्रवाल ने कक्षा 10 की टापर आकांक्षा सिंह को लैपटाप देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अर्पिता कुमारी, अधिष्ठान अशोक, ज्योति सिंह, वसुंधरा, प्रियांशु भारद्वाज और आर्यन डबास को सम्मानित किया गया। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। ब्रजमोहन गुप्ता, राजेश गर्ग, सौरभ गुप्ता, मनु गुप्ता, अनुराधा, प्रधानाचार्य अशोक कुमार मौजूद रहे। अभिभावकों को जागरूक किया

बुलंदशहर: निर्मला कांवेंट स्कूल प्रांगण में शनिवार को फिट इंडिया के तहत अभिभावकों को स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के योगा शिक्षक विनेश पवार व नागेन्द्र ने योग व प्राणायाम कराए। स्वस्थ रहने के नियम बताए गए और उचित खान-पान की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सिस्टर डेजी ने आभार जताया।

chat bot
आपका साथी