सीमाओं पर पहरा सख्त, बेवजह लोगों को नहीं आने दे रही पुलिस

जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। थानेदारों ने अपनी-अपनी सीमाओं को सील करके सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बिना पास व अधिकारियों की अनुमति के किसी को भी सीमा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस दौरान बेवजह मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 06:04 AM (IST)
सीमाओं पर पहरा सख्त, बेवजह लोगों को नहीं आने दे रही पुलिस
सीमाओं पर पहरा सख्त, बेवजह लोगों को नहीं आने दे रही पुलिस

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तरह से सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। थानेदारों ने अपनी-अपनी सीमाओं को सील करके सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। बिना पास व अधिकारियों की अनुमति के किसी को भी सीमा के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। इस दौरान बेवजह मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों के साथ पुलिस सख्त रवैया अपना रही है।

देहात थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों से आदेश मिलने के बाद से पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है। ठंडी प्याऊ से लगने वाली थाने की सीमा को सील कर दिया गया है। बेवजह किसी को भी नहीं आने दिया जा रहा है। दिन-रात चेकिग कराई जा रही है। पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त आदेश दिए गए है कि बिना पास के किसी की भी एंट्री नहीं की जाए। उधर कोरोना महामारी को देखते हुए नगर क्षेत्र में भी शनिवार को पुलिस लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्ती से पेश आई। प्रत्येक राहगीर से सड़कों पर घूमने की वजह पूछी गई। बेवजह घूम रहे लोगों पर पुलिस का डंडा जमकर चला।

chat bot
आपका साथी