प्रतियोगिता में शास्त्री सदन ने लहराया जीत का परचम

नगर के स्याना बुलंदशहर हाइवे स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में शास्त्री सदन ने जीत का पंचम लहराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 10:25 PM (IST)
प्रतियोगिता में शास्त्री सदन ने लहराया जीत का परचम
प्रतियोगिता में शास्त्री सदन ने लहराया जीत का परचम

स्याना: नगर के स्याना बुलंदशहर हाइवे स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में शास्त्री सदन ने जीत का पंचम लहराया।

शुक्रवार को खेल के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल चेयरमैन सुरेंद्रपाल ¨सह तेवतिया व प्रधानाचार्या अनिता चौधरी ने किया। एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डीके शर्मा ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्कूल के शास्त्री सदन, नेहरू सदन, पटेल सदन व गांधी सदन के बीच कबड्डी, वॉलीबाल व बैड¨मटन आदि खेले गए। सभी प्रतियोगिता में शास्त्री सदन ने जीत का खिताब अपने नाम किया। मुख्यातिथि व प्रधानाचार्या ने विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। मौके पर जतिन, महकांशी, विक्रांत, परी, आदित्य, संभव, विमल, अमित गुप्ता, हिमांशु शर्मा, देविका त्यागी, रजनीश कुमार, तरुण कुमार व अनमोल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी