आस्था की राह में बदहाल मार्ग बना रोड़ा

गांव चौढेरा स्थित मां विचित्रा देवी मंदिर को पहासू-पंडराबल मार्ग बदहाल है। इस मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। बरसात में यह मार्ग कीचड़ से लबालब हो जाता है। जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jul 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jul 2020 06:06 AM (IST)
आस्था की राह में बदहाल मार्ग बना रोड़ा
आस्था की राह में बदहाल मार्ग बना रोड़ा

बुलंदशहर, जेएनएन। गांव चौढेरा स्थित मां विचित्रा देवी मंदिर को पहासू-पंडराबल मार्ग बदहाल है। इस मार्ग पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। बरसात में यह मार्ग कीचड़ से लबालब हो जाता है। जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं।

गांव के इस प्रसिद्ध मंदिर पर नवरात्र में 15 दिवसीय लख्खी मेले का आयोजन भी होताहै। जिसमें देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आता हैं। नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालुओं का यहां तांता लगा रहता है। इसके अलावा यह जेवर, खैर, गभाना, खुर्जा आदि स्थानों को भी मंदिर से जोड़ता है। वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील है। बरसात होने पर इन गड्ढ़ों में जलभराव हो जाता है और आसपास की मिट्टी खड़ंजे पर फैलकर कीचड़ में बदल जाती है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना चुनौती भरा होता है। वाहन सवारों को भी समस्या से जूझना पड़ता है। हादसे की संभावना बनी रहती है। जबकि मंदिर पर आयोजित लक्खी मेला का नवरात्र में लाखों रुपये का ठेका छोड़ा जाता है। आरोप है कि इसके बाद भी जिम्मेदार मार्ग दुरुस्त कराने को तैयार नहीं हैं। उधर ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र पंचायत के अधीन है। ब्लाक प्रमुख से वार्ता कर मार्ग सही कराने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी