कहीं वर्षा तो कहीं खिल रही तेज धूप

मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। कहीं बरसात तो कहीं तेज धूप खिल रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही लेकिन शहर में बरसने से बदरा जी चुराते रहे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:14 PM (IST)
कहीं वर्षा तो कहीं खिल रही तेज धूप
कहीं वर्षा तो कहीं खिल रही तेज धूप

बुलंदशहर, जेएनएन। मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। कहीं बरसात तो कहीं तेज धूप खिल रही है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बदली छाई रही, लेकिन शहर में बरसने से बदरा जी चुराते रहे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बरसात हुई।

मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। इससे पारा उछाल मारने लगा। उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी। जिससे लोग पसीना-पसीना होने लगे। हालांकि आसमान में बदली छाई रहने से बरसात होने के संकेत मिलते रहे। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ तेज गति से हवा चलने लगी। ऐसे में जहांगीरपुर, शिकारपुर क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन शहर में आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ देर बाद ही शहरी क्षेत्रों में फिर धूप खिलने लगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि 22 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना बरकरार है। ऐसे में तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने के साथ हवा की गति भी बढ़ने के आसार रहेंगे।

अहमदगढ़ : क्षेत्र में दो-तीन दिन से मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को करीब एक घंटे बरसात हुई। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। सुबह आसमान में काले बादल छा गए और दोपहर बाद तीन बजे झमाझम बरसात हो गई। वर्षा के बाद भी आसमान में घटा छाई रही। किसानों का कहना है कि इन दिनों की भारी बारिश से धान व ईख की फसल को समस्या हो सकती है। हालांकि लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली, उधर गांव के गली मोहल्लों में जलभराव हो गया । जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी