नुमाइश में कुर्सी हवा में उड़ी, फूल का बना कबूतर

बुलंदशहर नुमाइश मैदान में आयोजित प्रदर्शनी हालांकि अभी रंग में नहीं आई है। लेकिन यहां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 11:04 PM (IST)
नुमाइश में कुर्सी हवा में उड़ी, फूल का बना कबूतर
नुमाइश में कुर्सी हवा में उड़ी, फूल का बना कबूतर

बुलंदशहर : नुमाइश मैदान में आयोजित प्रदर्शनी हालांकि अभी रंग में नहीं आई है। लेकिन यहां आयोजित हो रहे कार्यक्रम नगरवासियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। गुरुवार रात आयोजित जादू का शो में लोगों ने तमाम करतब देखें और खूब तालियां बजाई। उधर, शतरंज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

नुमाइश में गुरुवार की रात मेरठ के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर जादूगर विनोद सम्राट ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर खूब वाहवाही बटोरी। जादूगर सम्राट ने पंडाल और मंच पर रखी खाली कुर्सियों को हवा में उड़ाया तो सभी लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। उसके बाद उन्होंने फूल से कबूतर बनाया, खाली डिब्बों से नोट निकाले।

कार्यक्रम का शुभारंभ एबीएसए पूर्ण ¨सह और डाइट प्राचार्य डा. महेंद्र ¨सह राणा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, चार दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में अन्य जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को शह-मात दी। शुक्रवार को तीसरा और चौथा राउंड खेला गया। आज शतरंज प्रतियोगिता का जरूरत हुई तो पांचवां और छठां राउंड खेला जाएगा। उधर, नुमाइश मैदान में मेला देखने की इच्छा लेकर आने वालों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन दुकान कम होने और सर्कस और झूले अभी शुरू न होने से लोग निराश है।

chat bot
आपका साथी