जुमे की नमाज पर रही पुलिस-प्रशासन की नजर

गुरुवार को नगर व देहात में मिश्रित आबादी व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा का कवच तैयार कर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:09 AM (IST)
जुमे की नमाज पर रही पुलिस-प्रशासन की नजर
जुमे की नमाज पर रही पुलिस-प्रशासन की नजर

बुलंदशहर, जेएनएन: गुरुवार को नगर व देहात में मिश्रित आबादी व मस्जिदों के आसपास सुरक्षा का कवच तैयार कर लिया गया। शुक्रवार की सुबह से पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। पहले एसडीएम रविशंकर सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एएसपी गोपाल चौधरी ने सुरक्षा को लेकर नगर में पैदल गश्त किया और शांति बनाने रखने की अपील की। साढे़ बारह बजे डीएम रवीन्द्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह बरसात के दौरान सिकंदराबाद पहुंचे। दनकौर रोड से पैदल गश्त करते हुए नगर ही शाही जामा मस्जिद पर सुरक्षा की जायजा लिया। इसी दौरान डीएम ने अधिनस्थों पर जुमे की नमाज पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। दोपहर डेढ़ बजे से लेकर ढाई बजे तक संपन्न हुई नमाज के दौरान स्थानीय अधिकारी सुरक्षा का जायजा लेते रहे। लेकिन कहीं भी किसी तरह का नागरिकता संशोधन बिल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

chat bot
आपका साथी