पंडित जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति रहा लगाव

पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से रैनेसा स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तार से बताया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Nov 2020 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 12 Nov 2020 08:30 PM (IST)
पंडित जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति रहा लगाव
पंडित जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति रहा लगाव

जेएनएन, बुलंदशहर। पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वीडियो काफ्रेंसिग के माध्यम से रैनेसा स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तार से बताया गया।

लघुवाद न्यायाधीश सुमित प्रेमी ने बच्चों को बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं, क्योंकि उन्हें बच्चों से काफी लगाव रहा। उनके आदशरे से भी बच्चों को स्नेह मिलता है। इस दिन का उत्सव बच्चों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने की याद दिलाता है। जिसमें बच्चों का कल्याण, उचित स्वास्थ्य, देखभाल, शिक्षा, स्नेह आदि शामिल हैं। बच्चों के प्रति उनका बेहद स्नेह रहा है। शिविर के अंत में अध्यक्षता करते हुए सचिव अशोक कुमार सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली निशुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं एवं बालिकाओं के कानूनी अधिकार आदि के बारे में बताया। शिविर में 85 विद्यार्थी रहे। बाल दिवस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, औरंगाबाद: नगर के नेशन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आनलाइन बाल दिवस और दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एलकेजी से आठवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने दीया, कलश, तोरण द्वार और विभिन्न तरह के कार्ड बनाए। प्रधानाचार्या बिदु सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा देने में मदद मिलती है। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल ने सभी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी