पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था एकात्मवाद का दर्शन: अनिल सिसोदिया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर शनिवार को भाजपाइयों ने ऑनलाइन एक व्याख्यान माला आयोजित की। जिसमें उनके जीवन प्रकाश डाला गया। व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि पवित्र भूमि मथुरा के नगला चंद्रभान में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन के साथ अंत्योदय का विचार दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:50 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था एकात्मवाद का दर्शन: अनिल सिसोदिया
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने दिया था एकात्मवाद का दर्शन: अनिल सिसोदिया

बुलंदशहर, जेएनएन। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर शनिवार को भाजपाइयों ने ऑनलाइन एक व्याख्यान माला आयोजित की। जिसमें उनके जीवन प्रकाश डाला गया। व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि पवित्र भूमि मथुरा के नगला चंद्रभान में जन्मे दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन के साथ अंत्योदय का विचार दिया। अंतिम सीढ़ी पर बैठे हुए व्यक्ति को कैसे उसका उत्थान हो इस विचार पर दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय का दर्शन दिया। इसी आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सभी नीतियों पर काम किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सभी को लाभ देने का काम किया है। 32 करोड़ों लोगों के बैंकों में खाते खुलवाए। फसल बीमा योजना देने का काम किया। अटल बिहारी बाजपेई ने किसान क्रेडिट कार्ड चालू किया। पहली बार किसान सम्मान निधि देने का काम किया गया है। किसी सरकार ने ऐसा नहीं किया। जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जो अपेक्षा होगी हम काम को करने का हर भरसक प्रयास एवं संगठन के सभी कार्य को करेंगे। व्याख्यान में सांसद डॉ. भोला सिंह, डॉ. महेश शर्मा, विधायक विजेंद्र सिंह, देवेंद्र लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी रहे।

chat bot
आपका साथी