वेस्ट यूपी में पिस्टल नहीं, तमंचे पर बदमाशों को भरोसा

वेस्ट यूपी के बदमाशों ने अपने शातिराना अंदाज व कारनामों से अपराध की दुनिया में हमेशा सुर्खियों बटोरी है। अपराध की दुनिया में टारगेट के खात्मे को गैंगस्टर एके-47 व अन्य घातक हथियार का इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके आज भी बदमाशों का भरोसा देशी तमंचे से नहीं डिगा है। गैंगस्टर बड़े हथियार के साथ ही तमंचा रखते हैं। बदमाशों की तमंचे के प्रति पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने जिले से इस साल 600 से ज्यादा तमंचे बरामद किए है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 10:17 AM (IST)
वेस्ट यूपी में पिस्टल नहीं, तमंचे पर बदमाशों को भरोसा
वेस्ट यूपी में पिस्टल नहीं, तमंचे पर बदमाशों को भरोसा

बुलंदशहर, मनोज मिश्रा। वेस्ट यूपी के बदमाशों ने अपने शातिराना अंदाज व कारनामों से अपराध की दुनिया में हमेशा सुर्खियों बटोरी है। अपराध की दुनिया में टारगेट के खात्मे को गैंगस्टर एके-47 व अन्य घातक हथियार का इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके आज भी बदमाशों का भरोसा देशी तमंचे से नहीं डिगा है। गैंगस्टर बड़े हथियार के साथ ही तमंचा रखते हैं। बदमाशों की तमंचे के प्रति पसंद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस ने जिले से इस साल 600 से ज्यादा तमंचे बरामद किए है। 315 बोर का तमंचा बदमाशों की पहली पसंद है। बरामद तमंचों में पांच सौ 315 बोर के है।

वेस्ट यूपी में कई सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। विक्की त्यागी को कोर्ट रुम में मार दिया गया। सहारनपुर में तनिष्क शोरुम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट को अंजाम दिया गया। इसमें आधुनिक हथियारों को प्रयोग किया गया। लूट में शामिल बदमाशों को जब पकड़ा गया तो उनके पास से पिस्टल के साथ ही 315 बोर का तमंचे भी बरामद हुए। पुलिस के कई बड़े अधिकारियों ने बताया कि नामी बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद उनसे तमंचे बरामद होने पर जब इसका कारण जानना चाहा तो उन्होंने चौंकाने वाली जानकारी दी। बताया कि महंगी पिस्टल व हथियार धोखा दे सकता है लेकिन अच्छे कारीगर के हाथ से बना तमंचा धोखा नहीं देता है। इसी कारण घटना को अंजाम देने को एहतियातन वह तमंचा साथ रखते हैं। जिला पुलिस रिकार्ड में 15 दिसंबर तक जिला पुलिस ने 81 मुठभेड़ कर 144 बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के कब्जे से 624 तमंचे व 1066 कारतूस बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि इन बदमाशों के पास से बरामद हुए 624 तमंचों में 500 से ज्यादा 315 बोर के तमंचे है। इस तरह के पकड़े गए तमंचा

तमंचे 624

डीबीबीएल 07

रायफल 05

देशी रिवाल्वर 10

देशी पिस्टल 03

चाकू 709

कारतूस 1066

तमंचा फैक्ट्री 01

इनका कहना है..

जिले में इस साल 144 बदमाशों को पकड़ा गया है। जबकि मुठभेड़ के बाद 25 हजार इनाम के 24 बदमाशों को पकड़ा गया है। इन सभी बदमाशों के पास से सैकड़ों अपराधियों के पास से बरामद अवैध असलाह में 315 बोर के ज्यादा हैं।

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी।

chat bot
आपका साथी