आज नेशनल हाईवे घोषित होगा गढ़-बुलंदशहर मार्ग

लोकसभा चुनाव से पहले बुलंदशहरवासियों को एक और फोरलेन का तोहफा गुरुवार को मिल जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अन्य कई नेताओं के साथ आज शहर में पहुंचेंगे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 10:45 PM (IST)
आज नेशनल हाईवे घोषित होगा गढ़-बुलंदशहर मार्ग
आज नेशनल हाईवे घोषित होगा गढ़-बुलंदशहर मार्ग

बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव से पहले बुलंदशहरवासियों को एक और फोरलेन का तोहफा गुरुवार को मिल जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अन्य कई नेताओं के साथ आज शहर में पहुंचेंगे हैं। दोनों मंत्री यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए नेताओं की नब्ज भी टटोलेंगे। कार्यक्रम से एक दिन पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही केंद्र सरकार के संस्कृति एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद कुंवर सर्वेश कुमार ¨सह भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। गंगानगर स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के पास दोपहर ढाई बजे हाईवे का शिलान्यास और सभा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी विधायक भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बुलंदशहर-मेरठ मार्ग को पहले ही सरकार नेशनल हाईवे घोषित कर चुकी है। इसका काम भी करीब अस्सी फीसद पूरा हो चुका है। गढ़-बुलंदशहर मार्ग के फोरलेन होने से विकास के अध्याय में एक और पन्ना जुड़ जाएगा। जिलेभर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचकर इसके गवाह बनेंगे। जिला मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी ने बताया कि नेताओं का कार्यक्रम से पहले भव्य स्वागत किया जाएगा।

फोरलेन पर खर्च होंगे 15 सौ करोड़

जिले के विकास के लिए गढ़-बुलंदशहर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के साथ ही इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसको चार लेन का मार्ग बनाया जाएगा। 50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सर्वेक्षण और डीपीआर का कार्य हो चुका है।

chat bot
आपका साथी