कड़ी सुरक्षा में मनी बकरीद, लॉकडाउन का हुआ पालन

कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को बकरीद का त्यौहार मना। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल लगाया गया था। सुबह के समय ही मस्जिदों के बाहर पुलिस बल लगा दिया गया था। एक भी स्थान पर खुले में कुर्बानी नहीं होने दी। लोगों ने अपने घरों में नमाज पढ़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 08:46 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 08:46 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में मनी बकरीद, लॉकडाउन का हुआ पालन
कड़ी सुरक्षा में मनी बकरीद, लॉकडाउन का हुआ पालन

बुलंदशहर, जेएनएन। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को बकरीद का त्यौहार मना। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल लगाया गया था। सुबह के समय ही मस्जिदों के बाहर पुलिस बल लगा दिया गया था। एक भी स्थान पर खुले में कुर्बानी नहीं होने दी। लोगों ने अपने घरों में नमाज पढ़ी। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। खुद जिलाधिकारी रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह बकरीद व लॉकडाउन को लेकर अधिकारियों से जायजा लेते रहे। सख्ती के साथ कराया लॉकडाउन का पालन

शनिवार को सुबह के समय से ही पुलिस शहर में सख्त दिखी। काला आम चौराहा, भूड चौराहा, स्याना अड्डा, अंसारी रोड, काली नदी रोड आदि स्थानों पर सुबह के सात बजे से पीएसी के जवानों को तैनात कर दिया था। पीएसी के जवानों ने सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया और बकरीद का त्यौहार भी मनाया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रोड पर बेवजह आने वाले वाहनों के चालान भी काटे। हालांकि केवल 22 चालान ही काटे गए। साफ सफाई हुई और सैनिटाइज का छिड़काव

शनिवार को लॉकडाउन होने के कारण नगर पालिका की तीन गाड़ी शहर में सैनिटाइजर का छिड़काव करती रही। वहीं, एक गाड़ी को कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया था। वहीं, नगर पालिका एवं पुलिस की कई गाड़ियां लोगों को लॉकडाउन के नियमों के बारे में लाउडस्पीकर से जागरूक करती रही। इसके अलावा बकरीद पर खुले में कुर्बानी न देने और मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ने के बारे में भी बताती रही।

संवाद सहयोगी, सिकंदराबाद : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। सार्वजनिक कुर्बानियों की मनाही को लेकर एसडीएम रविशंकर सिंह, एएसपी गोपाल चौधरी, कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बनी टीमों ने स्थानीय पुलिस बल व पीएसी के साथ भ्रमण किया।

संवाद सहयोगी, खुर्जा: नगर में ईदगाह मार्ग और मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। हालांकि ईदगाह की तरफ समाज के लोग नहीं गए और नियमों का पालन करते हुए अपने घरों पर ही बकरीद की नमाज अदा की।

संवाद सूत्र औरंगाबाद: नगर में लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

संवाद सूत्र, शिकारपुर: शारीरिक दूरी का पालन करते हुए लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। एसडीएम वेद प्रिय आर्य, सीओ गोपाल सिंह समेत आदि अधिकारी मौजूद रहे।

संवाद सूत्र, डिबाई : लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि पर ईदगाह व नगर क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

संवाद सूत्र, स्याना : नगर में बकरीद की सामूहिक नमाज अदा की। एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ मनीष यादव व कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ नगर में गश्त करते रहे।

अनूपशहर: ईद उल अजहा पर ईदगाह पर ताला लगा रहा पुलिस पिकेट मौके पर तैनात रही। मुस्लिमों ने हर्षोल्लास बकरीद मनाकर एक दूसरे को मुबारकवाद दी। लॉकडाउन का पूर्ण पालन किया गया। कोरोना खात्मे के लिए की दुआ

संवाद सहयोगी, गुलावठी: ईद पर्व शांति से मनाया गया। कोरोना काल के चलते अकीदतमंदों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की। इस दौरान शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी किया। मुस्लिम समाज के लोगों ने कोरोना खात्मे के लिए भी दुआएं की।

वर्जन

बकरीद का त्योहार सभी लोगों ने समझदारी का परिचय देते हुए प्यार के साथ मनाया है। किसी ने भी खुले में कुर्बानी नहीं दी। नियमों का पालन किया। लॉकडाउन भी सफल रहा। सख्ती के साथ लॉकडाउन का पालन कराया गया।

रविद्र कुमार, जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी