नुमाइश फ्लाईओवर पर दिनभर लगा रहा जाम

शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश फ्लाईओवर पर मंगलवार की दोपहर काफी लंबा जाम लग गया। हालात यह हो गए कि कार और अन्य वाहनों पर सवार लोग बेहद परेशान हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:09 AM (IST)
नुमाइश फ्लाईओवर पर दिनभर लगा रहा जाम
नुमाइश फ्लाईओवर पर दिनभर लगा रहा जाम

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश फ्लाईओवर पर मंगलवार की दोपहर काफी लंबा जाम लग गया। हालात यह हो गए कि कार और अन्य वाहनों पर सवार लोग बेहद परेशान हो गए। बाद में किसी राहगीर ने एसएसपी को फोन करके जाम की सूचना दी। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।

दरअसल, दिल्ली रोड पर नुमाईश फ्लाईओवर है। यह फ्लाईओवर अधिक चौड़ा न होने के कारण ओवरटेक नहीं हो पाता है। यदि एक भी वाहन यहां से ओवरटेक करने की कोशिश करता है तो जाम लग जाता है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ। भूड़ चौराहे की तरफ से एक डीसीएम आया। बीच फ्लाईओवर पर आने के बाद डीसीएम चालक ने एक कार से ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन ओवरटेक नहीं हो सका और डीसीएम बीच में ही रुक गया। जिसके बाद दोनों तरफ लंबी लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार ने बताया कि जैसे ही जाम की सूचना मिली तो वह तत्काल खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने कुछ वाहनों को फ्लाईओवर से पीछे की तरफ कराया। इसके बाद डीसीएम को निकलवाया। तभी जाकर जाम खुला। वहीं, शिकारपुर रोड पर भी मंगलवार को जाम लगा रहा। यहां भी ट्रैफिक पुलिस को मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाना पड़ा।

chat bot
आपका साथी