इसरो ने भेजीं पराली जलाने वाली जगह की तस्वीरें

इसरो ने जिले में जलाई जा रही पराली की तस्वीरें कृषि निदेशालय को भेजी हैं। कृषि निदेशालय ने कृषि उपनिदेशक से जवाब मांगा है। कृषि उपनिदेशक ने तस्वीरों के आधार पर तीन किसानों को चिह्नित कर लिया है। इन पर जुर्माना लगाने की तैयारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 11:10 PM (IST)
इसरो ने भेजीं पराली जलाने वाली जगह की तस्वीरें
इसरो ने भेजीं पराली जलाने वाली जगह की तस्वीरें

बुलंदशहर, जेएनएन। इसरो ने जिले में जलाई जा रही पराली की तस्वीरें कृषि निदेशालय को भेजी हैं। कृषि निदेशालय ने कृषि उपनिदेशक से जवाब मांगा है। कृषि उपनिदेशक ने तस्वीरों के आधार पर तीन किसानों को चिह्नित कर लिया है। इन पर जुर्माना लगाने की तैयारी है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कृषि निदेशालय को ई-मेल भेजा है। इसमें छह-सात जगहों की सेटेलाइट से खींची गई तस्वीरें हैं। कृषि निदेशालय ने कृषि उपनिदेशक से इन खेतों की खसरा-खतौनी की नकल और अन्य कागजात मांगे हैं, ताकि उनका डाटा एनजीटी को भेजा जा सके।

ये हैं एनजीटी के आदेश

एनजीटी ने पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दो से पांच एकड़ जमीन पर पराली जलाने पर 2500 रुपये और पांच एकड़ से ज्यादा जमीन पर पांच हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर

पराली जलाने से जो धुआं निकलता है उसमें कार्बन मोनो ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड गैसों से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। इससे पराबैंगनी किरणें सीधे जमीन पर पहुंच जाती हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

इन्होंने कहा..

खुर्जा, सिकंदराबाद और सदर तहसील क्षेत्र में पराली जलाने की कुछ घटनाओं की इसरो द्वारा ईमेल पर जानकारी दी गई है। तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इन किसानों से पर्यावरण क्षति आर्थिक दंड वसूला जाएगा।

-आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक

chat bot
आपका साथी