तेज रफ्तार वाहन ने व्यापारी को कुचला, मौत

एनएच-91 पर शुक्रवार देर रात बुलंदशहर से स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 10:55 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 10:55 PM (IST)
तेज रफ्तार वाहन ने व्यापारी को कुचला, मौत
तेज रफ्तार वाहन ने व्यापारी को कुचला, मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। एनएच-91 पर शुक्रवार देर रात बुलंदशहर से स्कूटी से घर लौट रहे व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यापारी की उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई।

नगर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी नवीन सैनी (38) पुत्र गोपाल सैनी की मुख्य मार्ग पर ही मिठाई की दुकान है। शुक्रवार देर रात वह बुलंदशहर की ओर से स्कूटी से घर लौट रहे थे। एनएच-91 स्थित लालपुर बिलसूरी के बीच अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भर्ती करा परिजनों को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर परिजन व्यापारी को नोएडा कैलाश अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

उधर, सिकंदराबाद से सुदेश व अनिकेत अपने गांव उटरावली थाना रबूपुरा बाइक से लौट रहे थे। सिकंदराबाद-ककोड़ मार्ग स्थित नूरपुर मोड़ पर नील गायों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान बाइक समेत खाई में चली गई और दोनों युवक घायल हो गए। --ब्रजेश शर्मा

chat bot
आपका साथी