साप्ताहिक बंदी के बाद भी मार्गो पर रहा जाम

नगर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी नगर के अधिकांश मार्गों पर लगे जाम ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दिनभर जाम की स्थिति बनीं रही, इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:42 PM (IST)
साप्ताहिक बंदी के बाद भी मार्गो पर रहा जाम
साप्ताहिक बंदी के बाद भी मार्गो पर रहा जाम

खुर्जा: नगर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलती हुई दिखाई नहीं दे रही है। रविवार को साप्ताहिक बंदी के बाद भी नगर के अधिकांश मार्गों पर लगे जाम ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। दिनभर जाम की स्थिति बनीं रही, इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर के गांधी मार्ग, तहसील मार्ग और जंक्शन मार्ग पर आए दिन जाम लगता रहता है। इन मार्गों पर जाम लगने का कारण सड़क पर वाहनों का बेतरतीब खड़ा होना और ई-रिक्शा के चालकों द्वारा कही भी वाहन रोकना है। रविवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी सुबह से ही नगर के जंक्शन मार्ग, सुभाष मार्ग, नावल्टी रोड समेत कई मार्गों पर जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में मार्ग पर भीषण जाम लग गया। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों का भी निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से शुरू हुई जाम लगने की स्थिति शाम तक बरकरार रही। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को दिनभर मशक्कत करनी पड़ी। नगर में जाम की समस्याओं को देखते हुए कुछ माह पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क किनारे लगने वाली ठेलियों को मंदिर मार्ग पर लगवाने का निर्णय लिया था, लेकिन वह सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है। जाम की समस्या जस की तस बनीं हुई है।

chat bot
आपका साथी