बिचौलियों का सफाया करना चाहती है सरकार : विकास गुप्ता

किसानों की फसल को सरकार को बेचने वाले बिचौलियों का सफाया करने के लिए कृषि कानून बनाया गया है। जिससे किसान अपनी फसल को सीधे अच्छे दामों में बेचकर दो गुनी आय मुनाफा कमा सके। विरोधी पार्टी किसानों को बहकाकर उन्हें आंदोलन की राह पर चला रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:28 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:28 AM (IST)
बिचौलियों का सफाया करना चाहती है सरकार : विकास गुप्ता
बिचौलियों का सफाया करना चाहती है सरकार : विकास गुप्ता

जेएनएन, बुलंदशहर। किसानों की फसल को सरकार को बेचने वाले बिचौलियों का सफाया करने के लिए कृषि कानून बनाया गया है। जिससे किसान अपनी फसल को सीधे अच्छे दामों में बेचकर दो गुनी आय मुनाफा कमा सके। विरोधी पार्टी किसानों को बहकाकर उन्हें आंदोलन की राह पर चला रहे है।

यह विचार कृषि अनुसंधान के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने क्षेत्र के गांव असरफपुर भदौरी में स्थित ठाकुर सनील सिंह के आवास पर किसानों के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसान की फसल के दाम सीधे उनको देना चाहती है, लेकिन विरोधी पार्टियों को यह किसान हितैषी कानून रास नहीं आ रहा है। कृषि कानून से सरकार और किसान के बीच फिर कोई भी बिचौलिया नहीं रहेगा। जिसके कारण किसान को उसकी फसल का वाजिद दाम मिलेगा और कर्ज में डुबा किसान अपनी दोगुनी आय का भागीदार बन जाएगा। इस मौके पर गोशाला में गोवंश को चारा खिलाकर प्रत्येक घर में एक गाय पालने की अपील की। इस मौके पर मनोज गोयल, तरुण, प्रशांत, ठाकुर सुनील सिंह मौजूद रहे। किसानों को उन्नत बीज कराएंगे उपलब्ध

संवाद सूत्र, औरंगाबाद : लखावटी ब्लाक के गांव मुढ़ी बकापुर में करप्शन फ्री इंडिया संगठन के तत्वावधान में बुधवार को समृद्ध किसान दुग्ध उत्पाद एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के कृषि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने कहा कि कृषि अनुसंधान परिषद की तरफ से जल्द ही ग्रामीणों को नए उन्नत बीज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। खेती के साथ-साथ फसल को बेचने के लिए उचित बाजार की व्यवस्था भी सरकार करेगी। मुख्य वक्ता अमेठी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डा. दीपक शर्मा ने कहा कि मानव विकास में शिक्षा का महत्व बहुत अधिक है। शिक्षा बिना समाज का विकास होना असंभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी देवेंद्र सिंह गुर्जर ने एवं संचालन सतीश लोधी ने किया। गोष्ठी में डा. आशीष प्रकाश, अंकुर अग्रवाल, मनजीत मंडार कमल सिंह लोधी, जगदत्त शर्मा, महेंद्र ठेकेदार, बाबी गुर्जर, अजय सैनी, दीपक सैनी, नितिन मंडार, सतीश लोधी, वेदपाल कपासिया, विकास गुर्जर आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी