फ्रीडम रन-दो में दौड़ी छात्राएं, आयुषि रही प्रथम

खुर्जा में एकेपी पीजी कालेज में फ्रीडम रन-दो का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार और सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:11 PM (IST)
फ्रीडम रन-दो में दौड़ी छात्राएं, आयुषि रही प्रथम
फ्रीडम रन-दो में दौड़ी छात्राएं, आयुषि रही प्रथम

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में एकेपी पीजी कालेज में फ्रीडम रन-दो का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कार और सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को एकेपी कालेज के खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा फ्रीडम रन-दो का आयोजन किया गया। जिसका संचालन डा. साहिल ने किया। फ्रीडम रन कार्यक्रम में अंगीकृत किए गए ग्राम किला मेवई की छात्राओं व बालिकाओं ने भाग लिया। दौड़ का आयोजन एकेपी कालेज और ग्राम किला मेवई के मध्य किया गया। कालेज की प्राचार्या डा. बीना माथुर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसके बाद प्रतिभागी छात्राओं ने कालेज गेट से दौड़ की शुरूआत की और दौड़ गांव किला मेवई पर पहुंचकर संपन्न हुई। किला गांव में ग्रामीणों और ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में आयुषि चौधरी ने प्रथम, चेतन ने द्वितीय और दीपशिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं के साथ-साथ दस धावकों को पुरस्कार और सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसमें नीलू सिंह, डा. रेखा चैधरी, भारती, संगिता, सुमन आदि रहे।

विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

बुलंदशहर। वैभव इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलाजी जाल खेडा में हिदी दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन सीएल शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्राचार्य डा. शुभा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से हिदी दिवस पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को चेयरमैन सीएल शर्मा ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से परमानंद कौशिक, मिथिलेश, गुडिया, गुमान रावत, प्रतीक शर्मा, विकास कुमार, प्रियंका शर्मा, गुंजन शर्मा, पारूल, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी