युवती से दुष्कर्म का वीडियो बना कर पांच लाख मांगे

नशीला पदार्थ खिला कर युवती से दुष्कर्म किया गया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बना कर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 10:41 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:41 PM (IST)
युवती से दुष्कर्म का वीडियो बना कर पांच लाख मांगे
युवती से दुष्कर्म का वीडियो बना कर पांच लाख मांगे

बुलदंशहर, जेएनएन। नशीला पदार्थ खिला कर युवती से दुष्कर्म किया गया। साथ ही दुष्कर्म का वीडियो बना कर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की मांग की गई। पीड़िता ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

कोतवाली नगर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने थाना नरसैना के गांव मढैयाकलां के निवासी दिग्विजय सिंह पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार दिग्विजय सिंह से उसकी पुरानी पहचान है। आरोप है कि एक रोज उसने नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखा कर पहले तो कई बार जबरन संबंध बनाए और अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। बात न मानने पर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि, दिग्विजय सिंह पुत्र विजय पाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज उत्पीड़न में महिला की हत्या

बुलंदशहर: दहेज में की मांग को लेकर ससुरालियों ने महिला की पिटाई कर दी। इससे महिला की मौत हो गई। पता लगने पर मायके से लोग पहुंचे तो ससुराली शव छोड़ कर भाग निकले। स्वजन ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के हीरापुर निवासी जसवंत सिंह ने चार वर्ष पूर्व बेटी प्रेमलता (34) का विवाह कोतवाली नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी गौतम पुत्र रामनिवास से कराया था। आरोप है कि, शादी में दिए सामान से ससुराली खुश नहीं थे। इस दौरान प्रेमलता ने बेटी को जन्म दिया जो अब दो वर्ष की है। जसवंत सिंह ने बताया कि दामाद गौतम दहेज में पांच लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगा। बोला कि पांच लाख रुपये से वह व्यापार करेगा, इसी बात को लेकर बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। समाज के लोगों ने समझाया लेकिन ससुराली नहीं माने।

जसवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि, बेटी की तबियत खराब है। वह बेटी की ससुराल पहुंचे। यहां ससुराली एंबुलेंस में बेटी को मेरठ ले जा रहे थे। पास जाकर देखा तो बेटी की मौत हो चुकी थी और शरीर ठंडा पड़ा था। दामाद से पूछा तो वह अपने माता-पिता के साथ कहीं चला गया। स्वजनों ने हंगामा किया तो पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि, जसवंत की तहरीर पर प्रेमलता के पति गौतम, ससुर रामनिवास व सास रामवती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

chat bot
आपका साथी