मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार चोटिल

सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला में मकान निर्माण के दौरान पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। मामले में दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने सभी को नगर के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 11:32 PM (IST)
मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार चोटिल
मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार चोटिल

बुलंदशहर, जेएनएन। सिकंदराबाद कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला में मकान निर्माण के दौरान पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। मामले में दोनों पक्षों के चार लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने सभी को नगर के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला खत्रीबाड़ा निवासी अजय पुत्र फतह सिंह ने बताया कि उसके पक्ष की शीला पत्नी ताराचंद का मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि रविवार को राजवीर पक्ष के लोगों ने मकान निर्मांण के दौरान मुख्य गेट लगवाने का विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गयी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की महिलाओं और पुरुषों हाथापायी शुरू हो गयी। देखते ही देखते मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। जिसमें एक पक्ष से शीला व उसकी पुत्री कोमल जबकि दूसरे पक्ष से राजीव व उसकी गर्भवती पत्नी चोटिल हो गए। सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चोटिल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कार में टकराया ई-रिक्शा, हंगामा

खुर्जा में जेवर अड्डा चौराहे के निकट कार में पीछे से ई-रिक्शा टकरा गया। इससे मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिसकर्मियों के दखल के बाद मामला शांत हो सका।

रविवार सुबह कार सवार जंक्शन मार्ग की तरफ जा रहा था। जेवर अड्डा चौराहे के निकट पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार की एक लाइट टूट गई। इसको लेकर कार सवार लोगों और ई-रिक्शा चालक में विवाद होने लगा। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद वह अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी