अनूपशहर में फायरिग-पथराव, तीन मुकदमों में 48 नामजद

मोहल्ला गदियाना में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग को लेकर शनिवार की सुबह फायरिग व पथराव हो गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में एक मुकदमा पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 11:23 PM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 06:08 AM (IST)
अनूपशहर में फायरिग-पथराव, तीन मुकदमों में 48 नामजद
अनूपशहर में फायरिग-पथराव, तीन मुकदमों में 48 नामजद

बुलंदशहर, जेएनएन। मोहल्ला गदियाना में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की जंग को लेकर शनिवार की सुबह फायरिग व पथराव हो गया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में एक मुकदमा पुलिस की तरफ से दर्ज किया गया है। दो मुकदमे दोनों पक्षों की तरफ से दर्ज किए गए हैं। इनमें 48 लोगों को नामजद कराया गया है।

गदियान मोहल्ले के समीर और हफीज के बीच शनिवार सुबह कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले लाठी-डंडे चले। ्रफायरिग और पथराव शुरू हो गया। दोनों ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 28 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था। उस समय पुलिस ने दोनों पक्षों के कई-कई लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका पाबंद किया था। तीन मुकदमे दर्ज हुए

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में जहांगीराबाद नगर चौकी इंचार्ज यशो वर्मा की तरफ से दोनों पक्षों के 12-12 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें जानलेवा हमला करना, बलवा करना आदि संगीन धाराएं लगाई गई है। झगड़ा करने वाले समीर पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। समीर का आरोप है कि उसे और मुकीम को घायल किया गया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष आरिफ पुत्र हफीज की तरफ से 23 लोगों को नामजद कराया गया है। आरोप है कि समीर पक्ष ने कलुआ और नसीमा को घायल किया है। सपा के नगर अध्यक्ष गिरफ्तार

थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में मुख्य भूमिका समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राशिद गाजी ने निभाई है। इसलिए राशिद गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे में नामजद हुए कई आरोपित थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है।

chat bot
आपका साथी