कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का डीएम ने पूछा हाल

डीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार को कोविड एल-1 जेपी हॉस्पिटल चिट्टा का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के वार्डो में भर्ती मरीजों से इंटरकोम के जरिए बात करते हुए भोजन दवा मास्क सैनिटाइजर साफ-सफाई और उपचार के बारे में जानकारी ली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 07:28 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 07:28 PM (IST)
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का डीएम ने पूछा हाल
कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों का डीएम ने पूछा हाल

बुलंदशहर, जेएनएन। डीएम रविंद्र कुमार ने शनिवार को कोविड एल-1 जेपी हॉस्पिटल चिट्टा का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी ली। अस्पताल के वार्डो में भर्ती मरीजों से इंटरकोम के जरिए बात करते हुए भोजन, दवा, मास्क, सैनिटाइजर, साफ-सफाई और उपचार के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में दी जा रही सभी सुविधाओं को ठीक बताते हुए संतोष जताया।

chat bot
आपका साथी