जिले के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखें : डीएम

जिले के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखें डीएम मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ियों ने लहराया परचम डीएम ने आयोजक मंडल और खिलाड़ियों को किया सम्मानित बुलंदशहर जेएनएन। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजक मंडल का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने अधिकारी और शिक्षकों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 12:36 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 06:05 AM (IST)
जिले के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखें : डीएम
जिले के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखें : डीएम

बुलंदशहर, जेएनएन। जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजक मंडल का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने अधिकारी और शिक्षकों को सम्मानित किया।

डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। जिले के लिए यह बहुत बड़ी और सुखद उपलब्धि है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर ही मंडल प्रतियोगिता में विजयी रहे 56 खिलाड़ियों में से 24 खिलाड़ी बुलंदशहर के हैं। अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे, उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। डीएम ने कहा कि जनपद के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए अपने जोश और उत्साह को निरंतर बनाए रखें। खिलाड़ी मेहनत करने के साथ ही अपना आत्म विश्वास भी बनाए रखें। उन्होंने खिलाड़ी और उनके गुरुओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सहायक शिक्षा निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिले में मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बड़ी ही भव्यता के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता के मेजबान रहे जनपद के 24 खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया है। जो काफी सराहनीय है। प्रतियोगिता आयोजक मंडल के सदस्य बधाई के पात्र हैं। डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि प्रतियोगिताओं को सफल होने वाले खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, बीएसए अखंड प्रताप सिंह सहित समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और आयोजक मंडल के प्रतिभागी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी