सुबह-शाम छा रही धुंध, दृश्यता पड़ रही कमजोर

कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। सुबह-शाम घनी धुंध छाने से दृश्यता काफी कमजोर पड़ रही है। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों की रफ्तार थम गई है। दिन में धूप खिली धूप भी राहत नहीं दे पा रही। हालांकि न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़ा। दिन में धूप भी निकली लेकिन सर्दी से राहत नहीं दे पाई। मौसम विभाग ने फिलहाल इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान जता रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:18 PM (IST)
सुबह-शाम छा रही धुंध, दृश्यता पड़ रही कमजोर
सुबह-शाम छा रही धुंध, दृश्यता पड़ रही कमजोर

जेएनएन, बुलंदशहर। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। सुबह-शाम घनी धुंध छाने से दृश्यता काफी कमजोर पड़ रही है। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहनों की रफ्तार थम गई है। दिन में धूप खिली धूप भी राहत नहीं दे पा रही। हालांकि न्यूनतम पारा दो डिग्री चढ़ा। दिन में धूप भी निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं दे पाई। मौसम विभाग ने फिलहाल इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान जता रहा है।

बुधवार देर रात से ही कोहरा छाने लगा। गुरुवार को दिन निकलने के साथ कोहरे की घनी चादर सड़कों पर लिपटी रही। ²श्यता प्रभावित होने से वाहनों की गति मंद पड़ गई। वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों भरा सफर तय करना पड़ा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल के फिलहाल दिन में कोहरा कुछ कम लेकिन रात्रि में घना कोहरा छा रहा है। दृश्यता करीब 200 मीटर से कम आंकी जा रही है। अभी हवा की गति बनी हुई है। दोपहर के समय सूर्यदेव के दर्शन भी हो रहे, धूप हल्की होने के कारण कड़ाके की सर्दी का अहसास हो रहा है। अभी मौसम में परिवर्तन होने के आसार कुछ कम नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को विभाग की ओर से बदले मौसम को लेकर गाइडलाइन भी जारी की जाएगी। सुबह-शाम का सफर करने से बचें

मौसम वैज्ञानिक ने दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी है। सुबह-शाम का सफर तय करने से बचने के लिए कहा है। जबकि हाड़ कपकपा देने वाली सर्दी में लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कहा है कि लोग गर्म कपड़े जरूर पहनें। जरूरत के बिना घर से नहीं निकलें। ऐसा नहीं करने पर सर्दी उन्हें जकड़ सकती है। रोगी, बुजुर्ग, बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

गोमती एक्सप्रेस रही लेट, कोहरे में लाइट जलाकर निकले वाहन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड निरंतर बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह भी कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। कोहरे के चलते खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली गोमती एक्सप्रेस अप में एक घंटे देरी से रहीं, जबकि डाउन में 45 मिनट देरी से दौड़ी। वहीं एनएच-91 समेत अन्य सड़कों पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। इतना ही नहीं सड़कों पर कोहरे के कारण दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई। ऐसे में वाहन चालकों को लाइटें जलाकर निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा।

chat bot
आपका साथी