दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की। साथ ही पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 10:03 PM (IST)
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की। साथ ही पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह कुछ समय पूर्व गौतमबुद्धनगर निवासी युवक नंद किशोर के साथ हुआ था। शादी में दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन उक्त दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनों ससुराल में उसका देवर उसे कमरे में अकेला देखकर घुस आया और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी देकर चला गया। पीड़िता ने अन्य ससुरालीजनों से मामले की शिकायत की। जिस पर आरोपितों ने पीड़िता के खिलाफ मारपीट की और गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता मायके में ही रह रही है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

तमंचे के साथ गिरफ्तार

स्याना में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को होली पर्व पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस नगर में गस्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नगर के वैरा तिराहे पर नगर के मौहल्ला अकबराबाद निवासी कलुआ उर्फ सलीम को 315 बोर के एक तमंचे व एक जिदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी