अफसरों की तनातनी में उपभोक्ता परेशान

ऊर्जा निगम में एक्सईएन और जेई संगठन पदाधिकारियों में विवाद के बाद निगम दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। निगम में विवाद के बाद अफसर दो खेमों में बट गए हैं। दफ्तरों में तनाव का माहौल साफ नजर आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:51 PM (IST)
अफसरों की तनातनी में उपभोक्ता परेशान
अफसरों की तनातनी में उपभोक्ता परेशान

जेएनएन, बुलंदशहर। ऊर्जा निगम में एक्सईएन और जेई संगठन पदाधिकारियों में विवाद के बाद निगम दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। निगम में विवाद के बाद अफसर दो खेमों में बट गए हैं। दफ्तरों में तनाव का माहौल साफ नजर आ रहा है।

हाइडिल कालोनी में अभियंता संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की मांग उठाई गई। वहीं जेई संगठन का निलंबित जेई की बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को भी धरना जारी रहा। अवर अभियंताओं द्वारा एसई के मोबाइल पर काल डायवर्ट करने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

....

प्रबंध निदेशक को भेजा पत्र

एसई सुनील कुमार ने चीफ इंजीनियर आरपीएस तोमर को मारपीट और हंगामे के संबंध में पत्र दिया है। वहीं चीफ इंजीनियर ने एमडी को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई करने के लिए अनुरोध किया है। अवर अभियंताओं द्वारा काल ट्रांसफर करने के बाद उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का निस्तारण करने में दिक्कत होने की बात अवगत कराई गई है।

.....

दिनभर भटकते रहे उपभोक्ता

शुक्रवार को उपभोक्ताओं को दिनभर इधर-उधर भटकना पड़ा। एक तरफ जेई संगठन का धरना चल रहा था तो दूसरी ओर अभियंता संघ की बैठक चल रही थी। अधिकारी इसी विवाद के मामले में लगे रहे। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

...

बिजली घरों पर हो सकते हैं टीजी-2 तैनात

निगम जेई संगठन के धरने को देखते हुए अफसर बिजलीघरों पर टीजी-2 तैनात करने की योजना बना रहा हैं। जिससे सप्लाई व्यवस्था समेत अन्य काम प्रभावित न हो।

...

इन्होंने कहा..

एमडी को पत्र भेजकर बिजलीघरों पर व्यवस्था करने की मांग की गई है। हालांकि अभी तक जिले में कोई दिक्कत सामने नहीं आई है, लेकिन व्यवस्था की जा रही है।

- आरपीएस तोमर, मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम

chat bot
आपका साथी