मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे टुक्कीमल खटीक ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:05 AM (IST)
मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस

बुलंदशहर, जेएनएन। कांग्रेस जिला कार्यालय पर शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे टुक्कीमल खटीक ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती से उपचुनाव लड़ेगी। पार्टी जिस प्रत्याशी को उतारेगी वह निश्चित ही जीतेगा।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है जबकि किसान ही देश की रीड है। किसान सुरक्षित नहीं होगा तो देश कतई सुरक्षित नहीं रह सकता। विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि वर्तमान सरकार समाज को हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है, ताकि लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी से भटक सके। प्रदेश महासचिव विदित चौधरी ने कहा कि सरकार दो करोड़ रोजगार की बात करती थी, लेकिन 14 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया। कार्यक्रम में प्रधान डब्बू यादव समर्थकों समेत कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, शहर अध्यक्ष हुसैन अली, सुभाष गांधी, मनीष चतुर्वेदी, शकील अहमद, विनय शर्मा, अंकित चौधरी, सुभाष शर्मा, देवरंजन नागर, मुनीर अकबर, महेश शास्त्री, अजयवीर नेताजी, निजाम मलिक, राकेश चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी