मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

बुलंदशहरजेएनएन। नगरपालिका के कर्मियों ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और उनसे जुर्माना भी वसूल किया। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह कोरोना के प्रति लापरवाही ना बरतें और नियमों का पालन करते रहें। गुरुवार को नगरपालिका के सफाई इंस्पेक्टर रोबिन दीपिका व कर्मी मनीष अरुण जेवर अड्डा चौराहा समेत कई स्थानों पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पकड़ा और उनसे जुर्माना वसूल किया। अभियान के दौरान उन्होंने करीब तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही लोगों से कहा कि कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए वह किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्तमान में ना बरतें और घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा हाथों को साबुन से धोएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 11:02 PM (IST)
मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

बुलंदशहर,जेएनएन। नगरपालिका के कर्मियों ने मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और उनसे जुर्माना भी वसूल किया। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह कोरोना के प्रति लापरवाही ना बरतें और नियमों का पालन करते रहें।

गुरुवार को नगरपालिका के सफाई इंस्पेक्टर रोबिन, दीपिका व कर्मी मनीष, अरुण जेवर अड्डा चौराहा समेत कई स्थानों पर पहुंच गए। जहां उन्होंने बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पकड़ा और उनसे जुर्माना वसूल किया। अभियान के दौरान उन्होंने करीब तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही लोगों से कहा कि कोरोना के मामले में लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए वह किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्तमान में ना बरतें और घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा हाथों को साबुन से धोएं। सफाई इंस्पेक्टर रोबिन कुमार ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।

जिले में आठ में कोरोना की पुष्टि, तीन हुए डिस्चार्ज

बुलंदशहर : जिले में बुधवार को कोरोना के आठ संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6335 हो गई है। 36 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

कोरोना से बचाव के लिए कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने और लापरवाही बरतने के कारण कोरोना संक्रमितों से संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अंबा कालोनी, विष्णुपुरम व काली नदी रोड पर तीन, खुर्जा में दो व पहासू में दो तथा सिकंदराबाद में एक समेत जिले के आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या संख्या 6335 हो गई। जिनमें 6205 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 36 मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। अब तक 94 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सर्विलांस अधिकारी व एसीएमओ डा. रोहतास यादव ने बताया कि मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। लापरवाही बरतने के कारण जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सभी लोग मास्क के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए समय-समय पर हाथों की ठीक से धुलाई करें। यदि सावधानी नहीं बरती तो हालात फिर बिगड़ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी