टैक्स नीति में पालिका करे सुधार, वरना फिर आरपार

नगरपालिका की मनमानी टैक्स नीति के विरोध में व्यापारियों में लगातार गुस्सा पनप रह है। व्यापारियों ने पालिका को इस संबंध में चेताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 10:47 PM (IST)
टैक्स नीति में पालिका करे सुधार, वरना फिर आरपार
टैक्स नीति में पालिका करे सुधार, वरना फिर आरपार

बुलंदशहर : नगरपालिका की मनमानी टैक्स नीति के विरोध में व्यापारियों में लगातार गुस्सा पनप रहा है। पालिका के मनमाने जलकर और गृहकर को गब्बर ¨सह टैक्स बता रहे व्यापारी अब लामबंद होने लगे हैं। अब व्यापारियों ने टैक्स नीति व्यापारी हित और पारदर्शी बनाने के लिए पालिका को दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। अल्टीमेटम की अवधि में समस्या का निस्तारण न होने पर व्यापारी आर-पार आन्दोलन की योजना बना रहे हैं।

मंगलवार को शहर के चांदपुर रोड स्थित उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के आवास पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगराध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि अब पालिका का उत्पीड़न बर्दाश्त से बाहर होता जा रहा है। पालिका के गृहकर और जलकर पूरी तरह से तालिबानी टैक्स हैं और इससे व्यापारियों की कमर टूट रही है। नगरपालिका पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि नगरपालिका लोगों की सुविधाओं पर काम करने वाली होनी चाहिए। लेकिन यहां पालिका व्यापारियों के लिए लगातार दुविधा पैदा कर रही है। पालिका व्यापारियों को कमजोर न समझे। व्यापारी सड़क पर उतरकर आन्दोलन भी कर सकते हैं। इस बात को पालिका याद रखे। दस दिन के भीतर पालिका ने टैक्स नीति का सही तरीके से निर्धारण नहीं किया तो आन्दोलन तय है। 26 जनवरी के बाद व्यापारी पालिका के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। जिला महामंत्री दीपू गर्ग ने कहा कि पालिका ज्यादा टैक्स भी वसूल रही है तो एक सामान सभी से टैक्स लिया जाना चाहिए, मुंह देखकर नहीं। दस दिन में नगरपालिका अपनी नीति तय कर ले वरना व्यापारियों की रणनीति तो बराबर चल ही रही है। पालिका यदि गब्बर ¨सह टैक्स वसूलेगी तो जवाब भी जय और वीरू की स्टाइल में देने को व्यापारी तैयार हैं। जिला मंत्री प्रवीण, नवीन पाठक, देव शर्मा, भरत गौड़, धर्म ¨सह, पीताम्बर, विकास ग्रोवर, सचिन सचदेवा, सलीम, चिराग, राजकुमार समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी