हड़ताल के पहले दिन करोड़ों का कारोबार प्रभावित

12 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन सभी बैंक शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। शहर के राजेबाबू पार्क पर एकत्र होकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के पहले ही दिन बैंकों में करोड़ो का कारोबार प्रभावित हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 11:54 PM (IST)
हड़ताल के पहले दिन करोड़ों का कारोबार प्रभावित
हड़ताल के पहले दिन करोड़ों का कारोबार प्रभावित

बुलंदशहर, जेएनएन। 12 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के पहले दिन सभी बैंक शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। शहर के राजेबाबू पार्क पर एकत्र होकर कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। हड़ताल के पहले ही दिन बैंकों में करोड़ो का कारोबार प्रभावित हुआ है।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को सभी बैंकों में तालाबंदी की गई। इसके बाद बैंक कर्मचारी और अधिकारी पीएनबी की सिविल लाइंस स्थित बैंक शाखा पर एकत्र हुए। यहां से कर्मचारी जिला संयोजक विक्रम सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए राजेबाबू पार्क पहुंचे। राजेबाबू पार्क पर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। विक्रम सिंह राघव ने कहा कि देश में दस लाख से अधिक बैंक कर्मचारी हैं। केन्द्र सरकार की बैंक नीतियों के खिलाफ बैंक का 11वां समझौता नवंबर 2107 से लंबित है। 30 जनवरी को हुई वार्ता भी विफल ही रही। सरकार 15 फीसद वेतन वृद्धि देना चाहती है, जो अस्वीकार है। एलडीएम विजय गांधी ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन करोड़ों का लेनदेन प्रभावित हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में ब्रिजेश कुमार, दीपक वशिष्ठ, कुनाल मलिक, विनोद कुमार त्यागी, तरुणवीर तोमर, विजय सिंह समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। परेशान होकर लौटे ग्राहक

-अधिकतर लोगों की बैंक की हड़ताल का पता नहीं था। इसलिए अधिकतर लोग लेनदेन करने के लिए संबंधित बैंक शाखा पर पहुंचे। बैंक पहुंचने पर पता चला, कि हड़ताल के चलते काम नहीं होगा। हजारों लोग बैंक तक जाकर घर लौट गए। निजी बैंकों को भी कर्मचारियों ने बंद करा दिया। आज भी बंद

-बैंक कर्मचारियों की शनिवार को भी हड़ताल रहेगी। इसलिए लोग लेनदेन या अन्य काम के लिए बैंक में न जाएं। रविवार को छुट्टी रहती ही है।

chat bot
आपका साथी