भाजपा नेता ने तीन लाख देकर कराया था नीरज का कत्ल

शहर कोतवाली क्षेत्र के नजीपुरा भूड़ के रहने वाले नीरज वर्मा की हत्या पांच करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 06:09 AM (IST)
भाजपा नेता ने तीन लाख देकर कराया था नीरज का कत्ल
भाजपा नेता ने तीन लाख देकर कराया था नीरज का कत्ल

जेएनएन, बुलंदशहर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नजीपुरा भूड़ के रहने वाले नीरज वर्मा की हत्या पांच करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में हुई थी। पुलिस ने प्रकरण में नया राजफाश किया है। पुलिस ने नामजद के अलावा चार उन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें भाजपा नेता ने तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपितों में एक मृतक का दोस्त भी था। इसी कारण नीरज वर्मा उनके साथ कार बुक कर चला गया था। नीरज को पहले शराब पिलाई, इसके बाद रूमाल से गला दबाकर हत्या करने के बाद नहर में फेंक दिया था। तीन आरोपितों को जेल भेजा गया है। जबकि, एक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण चिट्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह था पूरा मामला

28 जुलाई की सुबह नजीमपुरा निवासी नीरज वर्मा अपने घर से कार लेकर निकला था। शाम के समय उसकी कार वलीपुरा नहर के किनारे पर लावारिश खड़ी मिली थी। जिसके बाद पुलिस को नहर के किनारे शव भी मिल गया था। इस मामले में नीरज वर्मा की पत्नी गुंजन वर्मा ने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेशचंद लोधी, भाजपा नेता का भाई बिजेंद्र व दिनेश, शिवम, पुष्पेंद्र उर्फ चिकी, गौरव को नामजद कराया था। पुलिस ने महेशचंद और पुष्पेंद्र को जेल भेज दिया था। बाकी अभी फरार हैं। ऐसे खुला मामला, यह पकड़े चार नए आरोपित

एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस इस मामले में कई लोगों के नंबरों को सुन रही थी। सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि नामजद भाजपा नेता और अन्य ने बृजेश कुमार निवासी शास्त्रीनगर, बिजेंद्र सिंह, निवासी पन्नीनगर, राजकुमार निवासी गांव रूनसी थाना छतारी, आशू कश्यप निवासी शिवलोक कालोनी को तीन लाख रुपये सुपारी दी थी। आरोपितों में बृजेश मृतक नीरज का दोस्त था। इसलिए बृजेश और बिजेंद्र ने उसकी गाड़ी को 28 की सुबह एक हजार रुपये में कहीं जाने के लिए बुक किया था। पहले नीरज को बृजेश ने शराब पिलाई और फिर हत्याकांड को अंजाम दिया। फरार आरोपितों को पकड़ने की मांग

अब गुंजन वर्मा ने पुलिस को बताया है कि जो आरोपित फरार हैं, वह उसकी और उसके बेटे की भी हत्या करने की फिराक में हैं। पीड़िता ने फरार आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की पुलिस से मांग की है।

chat bot
आपका साथी