बाइकर्स ने किया महिला से जेवर लूटने का प्रयास किया

डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव बाधौर निवासी महिला गायत्री देवी पत्नी उदल सिंह के खेत बाधौर-कुसैया फतेहाबाद रोड पर स्थित है। बीते शनिवार शाम को गायत्री देवी अपने खेत पर कार्य कर घर लौट रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 11:20 PM (IST)
बाइकर्स ने किया महिला से जेवर लूटने का प्रयास किया
बाइकर्स ने किया महिला से जेवर लूटने का प्रयास किया

बुलंदशहर, जेएनएन। डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव बाधौर निवासी महिला गायत्री देवी पत्नी उदल सिंह के खेत बाधौर-कुसैया फतेहाबाद रोड पर स्थित है। बीते शनिवार शाम को गायत्री देवी अपने खेत पर कार्य कर घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव बाधौर की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने गायत्री देवी के कान पर झपट्टा मारा और बदमाशों ने गायत्री देवी के कान में पहने हुए टाप्स को झपटने का प्रयास किया। घटना का अंदाजा होते ही गायत्री देवी ने कानों को हाथों दबा लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर खेतों में कार्य कर रहे लोगों को आता देख बदमाश कुसैया फतेहाबाद की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश किया लेकिन सफलता नही मिल सकी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना में जो भी शामिल होंगे। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी