पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को भाकियू ने किया सम्मानित

महिला दिवस पर भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) ने पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीमा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी अनेक वीरांगनाओं पर देश को नाज है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 11:26 PM (IST)
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को भाकियू ने किया सम्मानित
पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को भाकियू ने किया सम्मानित

बुलंदशहर, जेएनएन। महिला दिवस पर भाकियू (भारतीय किसान यूनियन) ने पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीमा ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई जैसी अनेक वीरांगनाओं पर देश को नाज है। उनकी तरह हर महिला को अपने अंदर की नारी शक्ति को पहचानते हुए देश के विकास में आगे आना चाहिए।

रविवार को नगर के गढ़ बस स्टैंड स्थित भाकियू नेता मांगेराम त्यागी के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सीमा परिहार ने कहा कि उन्होंने मजबूरी में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2004 में स्वेच्छा से पुलिस के सामने समर्पण कर उस जिंदगी को अलविदा कह दिया। अब समाजसेवा में लगी हूं। इस वजह से आज मुझे पूरे देश में भरपूर सम्मान मिल रहा है। उन्होंने भ्रूण हत्या पर रोष जताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में महिलाएं किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इसके बाद भी छोटी सोच रखने वाले कुछ लोग बेटी की जन्म से पहले ही हत्या कर देते हैं। ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है। भाकियू नेता मांगेराम त्यागी, चौधरी विजय पाल, कैप्टन यशवीर सिंह व दयाचंद त्यागी ने सीमा परिहार को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मोनू त्यागी, शैलेंद्र आर्य, अमित त्यागी, नीरज त्यागी, विजय शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, विपिन चौधरी, रिकू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी