अवैध प्ला¨टग पर गरजा महाबली, हंगामा

नगर के जीटी रोड स्थित सड़क के किनारे हो रही अवैध प्लाटिंग पर बीडीए ने जेसीबी चलाई। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। जिसे पुलिस ने काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 10:43 PM (IST)
अवैध प्ला¨टग पर गरजा महाबली, हंगामा
अवैध प्ला¨टग पर गरजा महाबली, हंगामा

सिकंदराबाद (बुलंदशहर : नगर के जीटी रोड स्थित सड़क के किनारे हो रही अवैध प्लाटिंग पर मंगलवार को बीडीए का महाबली गरजा। इस दौरान मौजूद लोगों ने विरोध जताया। वहीं महिलाओं ने हंगामा किया और ध्वस्तीकरण को पहुंची टीम के पीछे ईट लेकर दौड़ पड़ी। विरोध कर रही महिलाओं को मौके पर मौजूद पुलिस ने बामुश्किल काबू किया।

सिकंदराबाद नगर के जीटी रोड स्थित कटाखेड़ा के पास नवल ¨सह नगर में अवैध प्ला¨टग कर दो कालोनी बनाई जा रही है। बीडीए के अधिकारियों की टीम मंगलवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध प्ला¨टग को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसका महिलाओं ने विरोध किया और ईंट लेकर बुलडोजर संचालक के पीछे दौड़ पड़ी। जिससे अधिकारियों व पुलिस बल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बामुश्किल महिलाओं को शांत किया। पुलिस की सख्ती के चलते बीडीए अधिकारियों ने प्ला¨टग को ध्वस्त करा दिया। इसके बाद पास ही दूसरी कालोनी में अभियान चलाया गया। बीडीए की कार्रवाई से कालोनी संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

इन्होंने कहा..

नवल ¨सह नगर में धर्म कालोनी व सत्यवीर कालोनी बनाने के लिए अवैध रूप से प्ला¨टग की जा रही थी। अवैध प्ला¨टग करने वालों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण जारी होने पर कार्रवाई की गई। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

सुनील त्यागी, अवर अभियंता

बीडीए, बुलंदशहर

chat bot
आपका साथी