जैविक खाद के प्रयोग से बीमारियों पर लग रही रोक

विधायक बिमला सोलंकी ने कहा कि जैविक खाद से खेती कर किसान अपने परिवार को जहां बीमारियों से बचा सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:13 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:13 PM (IST)
जैविक खाद के प्रयोग से बीमारियों पर लग रही रोक
जैविक खाद के प्रयोग से बीमारियों पर लग रही रोक

बुलंदशहर, जेएनएन: विधायक बिमला सोलंकी ने कहा कि जैविक खाद से खेती कर किसान अपने परिवार को जहां बीमारियों से बचा सकते हैं, वहीं पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाने में महत्पूर्ण योगदान दे सकते हैं।

शुक्रवार को ककोड़ रोड स्थित एचसीएल जैविक कृषि फार्म में एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत आयोजित कृषक परीक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक बिमला सोलंकी ने युवाओं से आग्र्रेनिक खेती की ओर जागरूक होने का आह्वान किया। कहा कि जैविक खादों से तैयार विभिन्न किस्म के फल और सब्जियों की लगातार डिमांड बढ़ रही है। सिकंदराबाद क्षेत्र दिल्ली के काफी नजदीक है, जिससे क्षेत्र के किसान जैविक खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। जैविक खाद का प्रयोग परिवार और पर्यावरण दोनों के लिए बेहद सुरक्षित है। क्योंकि रासायनिक खाद की खेती से जहां आम आदमी कई तरह की बीमारी की चपेट में आ रहा है, वहीं दूसरे इससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला उद्यान अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार सिंह ने शासन से जैविक खेती को बढ़वा देने की योजना व जैविक खेती से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया। एचसीएल के पिकी वोहरा, सुरेश शर्मा, नलिन सोलंकी, प्रवीन ठाकुर, ओम प्रकाश सैनी समेत दर्जनों किसान, उद्यान व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने जैविक खेती से उत्पादित सब्जियों को भी अवलोकन किया।

chat bot
आपका साथी