असपा प्रमुख चंद्रशेखर आज जगाएंगे कार्यकर्ताओं में जोश

जिले की सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी हाजी मोहम्मद यामीन के रूप में उतारा है। रविवार को नगर के नुमाइश मैदान में असपा की जनसभा होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:16 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:16 PM (IST)
असपा प्रमुख चंद्रशेखर आज जगाएंगे कार्यकर्ताओं में जोश
असपा प्रमुख चंद्रशेखर आज जगाएंगे कार्यकर्ताओं में जोश

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले की सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी हाजी मोहम्मद यामीन के रूप में उतारा है। रविवार को नगर के नुमाइश मैदान में असपा की जनसभा होगी। जनसभा को संबोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पहुंच रहे हैं। शनिवार को असपा पदाधिकारी दिन भर जनसभा की तैयारियों में जुटे रहे। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शिरीष ने बताया कि जनसभा में विनोद तेजीयान, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, सुनील चित्तौड़, सिकंदर बौद्ध, हिमांशु बाल्मीकि, अहसान कुरैशी, हाजी सब्बील, पूर्व विधायक वासुदेव सिंह बाबा, हाजी इमरान आदि नेता भी मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी