रूबेला टीकाकरण के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ी, दो रेफर

नगर के जीडीएवी कन्या इंटर कालेज में रूबेला का टीकाकरण करने के दौरान सात छात्राओं की हालत खराब हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 03 Dec 2018 10:53 PM (IST)
रूबेला टीकाकरण के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ी, दो रेफर
रूबेला टीकाकरण के बाद सात छात्राओं की तबियत बिगड़ी, दो रेफर

अनूपशहर (बुलंदशहर): नगर के जीडीएवी कन्या इंटर कालेज में रूबेला का टीकाकरण करने के दौरान सात छात्राओं की हालत खराब हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सोमवार को नगर के जीडीएवी कन्या इंटर कालेज में रूबेला का टीकाकरण किया गया। कुल 492 छात्राओं के टीकाकरण के दौरान सात छात्राएं चंद्रावती, सोनी, मुमताज, समीना, कमलेश, पूजा रस्तोगी, अराधना की तबियत खराब हो गई। छात्राओं के सिर में दर्द के साथ चक्कर आने लगे। प्रधानाचार्या सुषमा वर्मा की सूचना पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं को चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से दो छात्राओं पूजा व अराधना को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. रमाकांत ने बताया कि भय के कारण छात्राएं बेहोश हो गई थीं। पांच की तबियत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है जबकि दो छात्राओं को बुलंदशहर रेफर किया गया है। उधर, छात्राओं के परिजनों ने चिकित्सा विभाग की टीम पर टीकाकरण में लापरवाही का आरोप लगाया है। कुछ अभिभावकों का आरोप है, कि एक ही सी¨रज से कई छात्राओं का टीकाकरण किया गया है।

लड़खड़ाया रूबेला का टीकाकरण अभियान

बुलंदशहर : तीन दिवसीय इज्तिमा के चलते जिले में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान लड़खड़ा गया है। जिलेभर में 26 नवंबर से रूबेला टीकाकरण अभियान चल रहा है। शुरुआत के दो दिन में एक लाख 11 हजार बच्चों और किशोरों को टीके लगाए गए थे। लेकिन इसके बाद इज्तिमा के कार्यक्रम की तैयारी शुरु हो गई। अधिकारियों की टीम इज्तिमा में लग गई और क्षेत्र के सैकड़ों स्कूल भी इससे प्रभावित हुए। इसलिए टीकाकरण अभियान लड़खड़ा गया। सोमवार को इज्तिमा का कार्यक्रम पूरा हो गया। मंगलवार तक अकीदतमंद शहर से वापस लौट जाएंगे। बुधवार से टीकाकरण अभियान रफ्तार पकड़ेगा। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. नरेश गोयल का कहना है कि शुरू में दो दिन अभियान अच्छा चला था। बाद के चार दिन में मात्र 43 हजार बच्चों टीका लगाया गया। स्कूल बंद होने के कारण अभियान ठंडा पड़ गया था। अब सभी टीमों को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। कुल 13 लाख 38 हजार बच्चे और किशोरों को टीकाकरण किया जाना है।

chat bot
आपका साथी