71 केंद्रों पर 6511 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 6511 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें 2396 महिला 306

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 11:41 PM (IST)
71 केंद्रों पर 6511 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
71 केंद्रों पर 6511 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले के 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 6511 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनमें 2396 महिला, 3068 पुरुष और 1047 बच्चे शामिल रहे। 888 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से कोरोना संक्रमण की जांच की गई। 718 गोल्डन कार्ड बनाए गए। आयोजन में 160 चिकित्सक और 1113 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।

सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का उद्घाटन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने किया। उन्होंने बाल विकास विभाग स्टाल पर बच्चों का वजन, उनकी पोषण श्रेणी, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली परामर्श एवं सुविधाओं की जानकारी की। स्वास्थ्य केंद्र पर स्थापित प्रयोगशाला, जननी सुरक्षा वार्ड एवं कोविड-19 कोल्ड चैन, कोविड वैक्सीन कक्ष, कोविड वैक्सीन के टीकाकरण के लिए बनाए आब्जर्वेशन रूम का निरीक्षण किया।

मेले में बनाएं लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड

छतारी के पहासू मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ केंद्र प्रभारी डा. मनोज कुमार और डा. अश्वनी कुमार ने किया। गांव चौढेरा, सरभन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। मेले में आयुष्मान भारत योजना के करीब एक दर्जन से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहमदगढ़ में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नरेश गोयल ने किया। डिबाई तहसील के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र कसेर कलां पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक डा. अनीता लोधी ने किया। चिकित्सा प्रभारी डा. दीपक सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्याना तहसील के ग्राम सैदपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभांरभ विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने किया। औरंगाबाद क्षेत्र के सीएचसी लखावटी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का शुभारंभ अनुपशहर विधायक संजय शर्मा ने किया। अपर मुख्य चिकित्सा डा अवनेंद्र ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी दी। 230 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरण किए गए।

मेले में मिलीं सुविधाएं..

-बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच।

-गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण।

-दवा और सभी पैथालाजी की जांच निश्शुल्क।

-नि:शुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण।

-नसबंदी के लिए पंजीकरण।

-आंखों की निश्शुल्क जांच।

-क्षय रोग की जांच।

-परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निश्शुल्क वितरण।

chat bot
आपका साथी