जिप सदस्य पद के 45 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर बने नामांकन केद्रों पर बुधवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी प्रकिया की गई। जिपं सदस्य के लिए नामांकन करने वालों में से 45 लोग अपना नाम वापसी कर चुनाव मैदान से हट गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST)
जिप सदस्य पद के 45 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस
जिप सदस्य पद के 45 उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस

बुलंदशहर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर बने नामांकन केद्रों पर बुधवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी प्रकिया की गई। जिपं सदस्य के लिए नामांकन करने वालों में से 45 लोग अपना नाम वापसी कर चुनाव मैदान से हट गए।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिपं सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन होने के बाद प्रचार में तेजी आएगी। चुनाव चिन्हों मिलते ही प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने चुनाव चिन्ह को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। कलक्ट्रेट में जिपं सदस्य पद के लिए चार नामांकन केंद्रों पर 578 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नामांकन के बाद सोमवार व मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन पत्रों की जांच में जिपं सदस्य का एक नामांकन निरस्त होने के बाद 577 उम्मीदवार मैदान में रह गए थे। बुधवार को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। नामांकन केंद्रों पर सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया की गई। जिसमें 52 वार्डों पर नामांकन करने वालों में से 45 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया। दोपहर तीन बजे के बाद 532 जिपं सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। अब जिले के 52 वार्डों पर 532 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जोर आजमाइश करेंगे। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं।

इन्होंने कहा..

जिपं सदस्य पद के लिए नामांकन करने वालों में से 45 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। 532 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।

- रवीन्द्र कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

chat bot
आपका साथी