तीरंदाजों ने सटीक निशाने से भेदा लक्ष्य

जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के तत्वावधान में रैनेसा विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन 22 टीमों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 11:03 PM (IST) Updated:Sun, 18 Aug 2019 06:20 AM (IST)
तीरंदाजों ने सटीक निशाने से भेदा लक्ष्य
तीरंदाजों ने सटीक निशाने से भेदा लक्ष्य

बुलंदशहर, जेएनएन। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के तत्वावधान में रैनेसा विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के पहले दिन 22 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आगाज करने पहुंचे सांसद भोला सिंह ने टीमों से परिचय प्राप्त किया और अप्रत्याशित लक्ष्य भेदने वाले तीरंदाजों की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता की अगुवाई कर रहे ध्यानचंद्र पुरस्कार से सम्मानित सत्यदेव प्रसाद दो दिनों तक टीमों का मार्गदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक कंपाउंड में मुजफ्फरनगर के अंकुश सैनी ने 640 अंक प्राप्त कर प्रथम तो बागपत के हर्ष पंवार ने 638 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मुजफ्फरनगर के ही उज्जवल बालियान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका कंपाउंड में चोटीपुरा स्थित गुरुकुल की वर्णन्या राणा प्रथम और कानपुर की दिव्यांजलि व अंबिका भट्टाचार्या ने दूसरे और तीसरे स्थान के लिए सटीक निशाना लगाया। बालक वर्ग में गुरुकुल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंद्राविद गौर प्रथम, पारस अत्रिश द्वितीय और राहुल कुमार ने तीसरा स्थान पाया। उधर, गाजीपुर की दो छात्रों भावना ने प्रथम और खुशी श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर गुरुकुल की अर्चिशा रही।

....

टीमों का भव्य स्वागत

जिला तीरंदाजी संघ के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा तथा जिलाध्यक्ष विश्वास शर्मा, सचिव शिवम शर्मा ने सांसद भोला सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। मेरठ तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव अनुज शर्मा, आब्जर्वर योगेंद्र राणा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बाहरी जनपदों और राज्यों से आई टीमों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी