स्याना ब्लाक में प्रधान पद के लिए 206 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

स्याना ब्लाक की 30 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 206 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जीत के लिए एक-दूसरे के साथ मुकाबला करेंगे। बुधवार को नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान बीडीसी व ग्रामपंचायत सदस्यों को चुनाव चिह का आवंटन किया गया। रिटेनिग अधिकारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि पर्चो की जांच व नाम वापसी के दिन 30 प्रधान पद के उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस लिए है। जिसके बाद ब्लाक की 30 ग्राम पंचायतों में 206 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:33 PM (IST)
स्याना ब्लाक में प्रधान पद के लिए 206 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
स्याना ब्लाक में प्रधान पद के लिए 206 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

बुलंदशहर, जेएनएन। स्याना ब्लाक की 30 ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए 206 प्रत्याशी चुनाव मैदान में जीत के लिए एक-दूसरे के साथ मुकाबला करेंगे। बुधवार को नाम वापसी के बाद ग्राम प्रधान, बीडीसी व ग्रामपंचायत सदस्यों को चुनाव चिह का आवंटन किया गया। रिटेनिग अधिकारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि पर्चो की जांच व नाम वापसी के दिन 30 प्रधान पद के उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस लिए है। जिसके बाद ब्लाक की 30 ग्राम पंचायतों में 206 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। वहीं स्याना ब्लाक में बीडीसी के 54 पद है। बीडीसी के 30 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस लिए व बीडीसी का पर्चा निरस्त किया गया है। अब 54 पदों पर 314 बीडीसी उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 22 पर्चे निरस्त किए गय है। जबकि छह उम्मीदवारों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। जिसके बाद अब 342 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। ग्राम प्रधान के 86 प्रत्याशियों ने लिए नामांकन वापस

दानपुर नगर के ब्लाक कार्यालय पर बुधवार को चुनाव चिन्ह का वितरण हुआ। दोपहर तक नाम वापसी का समय था। इस दौरान ग्राम प्रधान के 86 क्षेत्र पंचायत के 20 और ग्राम पंचायत सदस्य के 11 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का वितरण किया गया। चिन्ह मिलते ही प्रत्याशियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने अपने चिन्हों की सूचना समर्थकों को दी। ब्लाक मुख्यालय पर प्रत्याशियों की भीड़ अधिक थी। व्यवस्था बनाने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोग बिना मास्क लगाए एक दूसरे से चिपके खड़े थे। जिस कारण कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा था। मुख्यालय पर चुनाव सामग्री बेचने के लिए लोगों ने दुकानें लगाई थी। इन दुकानों पर भी काफी भीड़ रही। आरओ मोहम्मद मुहिज ने बताया कि गुरूवार को निर्विरोध प्रत्याशियों की सूची तैयार की जाएगी।

chat bot
आपका साथी