हाईवे के हैवानों की परछाई भी न पा सकी पुलिस

जेवर : एनएच-91 पर पिछली बुधवार रात सामूहिक दुष्कर्म और परिवार के मुखिया की हत्या की घटना का राजफाश ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 May 2017 09:33 PM (IST)
हाईवे के हैवानों की परछाई भी न पा सकी पुलिस
हाईवे के हैवानों की परछाई भी न पा सकी पुलिस

जेवर : एनएच-91 पर पिछली बुधवार रात सामूहिक दुष्कर्म और परिवार के मुखिया की हत्या की घटना का राजफाश एटीएस और पुलिस अभी नहीं कर सकी है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर रोष है। फिलहाल, पुलिस टीम हरियाणा, राजस्थान और अन्य स्थानों पर दबिश दे रही है। कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना की गूंज लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच चुकी है। सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, पिछले साल 29 जुलाई को भी इसी हाईवे पर बुलंदशहर की देहात कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। अब ताजा वारदात से हर कोई हतप्रभ है। घटना के राजफाश के लिए एटीएस और पुलिस को जिम्मेवारी दी गई है। तीन दिन में पुलिस ने कई जगहों की खाक छानी। घुमंतू जातियों के शातिर गिरोहों पर भी पुलिस काम कर रही है। बावरिया गिरोह के साथ गंधीला गैंग पर भी शक की सुई है। एटीएफ और पुलिस की चार टीमें लगातार हरियाणा के पलवल, राजस्थान और यूपी में कई स्थानों पर दबिश दे चुकी हैं। बदमाशों द्वारा लूटे गए चार मोबाइल की भी जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इन मोबाइलों की लोकेशन पहले हरियाणा में मिली थी। उसके बाद से लोकेशन का पता नहीं चल रहा है।

एसपी देहात गौतमबुद्ध नगर सुनिति ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कम हुई वाहनों की आवाजाही

जेवर: नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने जहां घटना को अंजाम दिया, उस पर रात में वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। पहले रात भर मार्ग पर वाहन फर्राटा भरते नजर आते थे, लेकिन घटना के बाद से ही मार्ग पर रात के समय में इक्का-दुक्का चारपहिया वाहन निकल रहे हैं। हालांकि मार्ग पर घटना के बाद से पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

chat bot
आपका साथी