अंतर विद्यालय वालीबाल पर विद्याज्ञान का कब्जा

बुलंदशहर: रैनेसा स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 01:29 AM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 01:29 AM (IST)
अंतर विद्यालय वालीबाल पर विद्याज्ञान का कब्जा

बुलंदशहर: रैनेसा स्कूल में दो दिवसीय अंतर विद्यालय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालयों के खिलाड़यिों ने भाग लिया। शुक्रवार को फाइन मुकाबले में विद्याज्ञान स्कूल ने खालसा स्कूल का हराकर अंतर विद्यालय ट्राफी पर कब्जा किया।

नगर के रैनेसा स्कूल में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला सेमीफाइनल मुकाबला खालसा स्कूल और बीके पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें खालसा स्कूल ने 25-20, 10-25, 25-19 और 25-10 के स्कार से फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विद्याज्ञान स्कूल सिकंदराबाद ने डीपीएस को 25-12, 25-10 और 25-15 से पराजित किया। फाइलन मुकाबला विद्याज्ञान स्कूल और खालसा स्कूल के बीच खेला गया। विद्याज्ञान स्कूल की टीम ने खालसा स्कूल को 25-14, 25-8 और 25-5 के स्कोर से पराजित किया। विद्यालय के चेयरमैन बीबी शर्मा ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस दौरान मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, प्रशासक शिवम शर्मा, विश्वास शर्मा, प्रधानाचार्य अरूण कुमार शर्मा, राजेश शिशौदिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी