पदाधिकारियों की वार्ता से भी नही माने, अड़े हैं कर्मचारी

डिबाई, (बुलंदशहर) : शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का दो दिवसीय अनशन जारी है। पदाधिकारियों के समझाने के बा

By Edited By: Publish:Thu, 30 Jul 2015 10:19 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2015 10:19 PM (IST)
पदाधिकारियों की वार्ता से भी नही माने, अड़े हैं कर्मचारी

डिबाई, (बुलंदशहर) : शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का दो दिवसीय अनशन जारी है। पदाधिकारियों के समझाने के बाद भी कर्मचारी नही माने। उन्होंने मांगें पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया है।

नगर के डिगम्बर पीजी कालेज गेट पर कालेज की प्राचार्या के खिलाफ शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी गत दो दिनों से अनशन पर बैठे हैं। कर्मचारियों की मांग है कि दो माह पूर्व प्राचार्या द्वारा अध्यक्ष सहित कर्मचारियों से किये गये अभद्र व अशोभनीय व्यवहार की दुबारा जांच हो और प्राचार्य को कालेज से हटाया जाये। कर्मचारियों के अनशन पर बैठे होने की सूचना पर जिले के कई कालेजों से पहुंचे शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की बात सुनी इसके बाद प्रांतीय महामंत्री राजेश शुक्ला के नेतृत्व एक आठ सदस्यीय प्रतिमंडल दल ने कालेज की प्रबंध समिति के सचिव एडवोकेट सुभाष चंद्र ¨सघल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी व प्राचार्या डा. सुमन लता से वार्ता की। करीब दो घंटे की गई दोनों ओर से की गई वार्ता से कोई हल नही निकला। कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे रहे। प्रांतीय महामंत्री राजेश शुक्ला ने बताया कि समझौते के प्रयास जारी है। जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व कालेज के कार्यालय अधीक्षक सतेन्द्र कुमार का कहना है कि प्राचार्या ने कर्मचारियों से अशोभनीय व्यवहार किया है जो बर्दाश्त नही किया जायेगा। शिक्षणेत्तर संघ के प्रांतीय सचिव अभय श्रीवास्तव , आईपी कालेज के संघ के अध्यक्ष विजय ¨सह, आईपी कालेज के संघ के उपाध्यक्ष उदयवीर ¨सह, लालजी मिश्रा, कन्हीं ¨सह, कल्याण दास, विजेन्द्र ¨सह सहित शिक्षणेत्तर संघ के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक जिले से आये पदाधिकारीगण कर्मचारियों से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का प्रयास कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी