गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, झुलसने लगा शरीर

बुलंदशहर: गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 45 डिग्री रहने के कारण घर से बाहर निक

By Edited By: Publish:Mon, 25 May 2015 10:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2015 10:49 PM (IST)
गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, झुलसने लगा शरीर

बुलंदशहर: गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 45 डिग्री रहने के कारण घर से बाहर निकलते ही शरीर ंजलने लगा है। भीषण गर्मी का सर्वाधिक असर पशुओं तथा सब्जी वाली फसलों पर पड़ा है। तेज गर्मी एवं विद्युत कटौती के कारण खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल पानी के अभाव में सूखने की नौबत पर पहुंच गई हैं। गर्मी से किसान अपनी फसलों को लेकर भी चिन्तित हैं। सोमवार को न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 45 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। पारा ने लोगों का घरों से निकालना मुश्किल हो गया। बाजारों में भीड़ कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्य पर ही लोग घरों से निकले। धूप और गर्मी से बेहाल लोग गला तर करने को व्याकुल दिखे। तापमान का असर फसलों पर भी है।

गर्मी बढ़ते ही बढ़ी बिजली किल्लत

दानपुर: जैसी ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू किये हैं वैसे ही बिजली ने भी कटौती के रूप में लोगों को रुलाना प्रारंभ कर दिया है। लो वोल्टेज के साथ अघोषित बिजली कटौती लोगों की परेशानी का सबब बनती जा रही है। क्षेत्र में आ रही मात्र तीन चार घंटे बिजली को लेकर लोग परेशान हैं। वही विद्युत कटौती के कारण लोगों में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।

गर्मी से बचाव के उपाय

- अधिकांश समय घने पेड़ों के नीचे बैठकर बिताएं

- आने जाने के दौरान सूती कपड़े से खुले अंगों को ढककर निकलें

- खाने के दौरान लाभदायी पेय पदार्थो का ही सेवन करें।

- शरीर को स्वस्थ रखने के लिये अधिक मात्रा में पानी पीयें।

- फल इत्यादि को ठंडा कर खायें।

गर्मी में इनसे बचें

- गर्मी में रोड़ किनारे बिकने वाले केमिकलयुक्त पेय पदार्थो का सेवन न करें।

- तेज मिर्च मसालों से भरपूर पदार्थो का सेवन न करें।

- शरीर में जलन पैदा करने वाले खाद्य पदार्थों को न खायें।

- साइकिल एवं अन्य साधनों से गांवों एवं गलियों में बिकने वाली बर्फ इत्यादि का सेवन भी न करें।

बेवक्त की विद्युत कटौती से हाल बेहाल

डिबाई : विद्युत विभाग द्वारा प्राप्त शेडयूल के हिसाब से नगर को दो शिफ्टों में बारह घंटे आपूíत के आदेश हैं। इसके बाद भी नगर को मात्र आठ से नौ घंटे विद्युत आपूíत प्राप्त हो रही है। दिन व रात के शेडयूल में कई कई बार अघोषित कटौती विभाग के लोगों द्वारा की जा रही है। रात को की जाने वाली विद्युत कटौती से लोगों में ज्यादा रोष व्याप्त है। इससे पूर्व नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तहसील दिवस सहित विभाग के एक्सईन राजेश ¨सह को नगर में सोलह घंटे विद्युत आपूíत हेतु एक ज्ञापन दिया था जिस पर एक्सईन ने समस्या के समाधान का आश्वासन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिया था। कई दिन गुजरने के बाद भी नगर की विद्युत आपूíत जस की तस बनी हुई है। दिन रात में हो रही विद्युत कटौती के चलते नगर के व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है। भीषण गर्मी मे भी बिजली न आने से लोगों को जाग जाग कर रात गुजारनी पड़ रही है।

chat bot
आपका साथी