तौल केंद्र कर्मी का शव मिला, राजमार्ग जाम

नरौरा, बुलंदशहर : राजघाट कसेर मार्ग पर ग्राम पिलखना के सामने एक युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। शव स

By Edited By: Publish:Sat, 28 Feb 2015 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 28 Feb 2015 11:31 PM (IST)
तौल केंद्र कर्मी का शव मिला, राजमार्ग जाम

नरौरा, बुलंदशहर : राजघाट कसेर मार्ग पर ग्राम पिलखना के सामने एक युवक का खून से सना शव पड़ा मिला। शव से कुछ दूर युवक की बाइक एक गड्ढे में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए राजघाट-कसेर मार्ग अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।

गन्ना तौल केन्द्र नयाबांस पर कार्यरत कर्मचारी मनोहर सिंह पुत्र गोपाल सिंह (35) निवासी ग्राम नयाबांस थाना डिबाई शुक्रवार की सायं तौल केन्द्र पर तैनात तौल कर्मी प्रवीन को छोडने डिबाई गया था। उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा पता करने पर मालूम चला कि वह तौल केन्द्र पर भी वापस नही पहुंचा। शनिवार की सुबह राजघाट कसेर मार्ग पर ग्राम पिलखना के समीप मनोहर का खून से सना शव पडा था तथा कुछ दूरी पर ही एक गड्ढे में उसकी बाइक भी पड़ी थी। ग्रामीणो ने मनोहर के कत्ल की आशंका जताते हुए पुलिस को शव नही उठाने दिया।

आक्रोशित ग्रामीण उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे, जिसके चलते राजघाट-कसेर मार्ग पर यातायात ठप हो गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर नमूने एकत्रित किए। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझा बुझाने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता गोपाल ने दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र मनोहर तौल लिपिक प्रवीन को डिबाई छोड़कर वापस आ रहा था तभी एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे मेरे पुत्र की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी