छात्राओं ने रंगोली में भरे कल्पना के रंग

गुलावठी, (बुलंदशहर): दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज में थाल सज्जा

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 09:39 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 09:39 PM (IST)
छात्राओं ने रंगोली में भरे कल्पना के रंग

गुलावठी, (बुलंदशहर): दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कालेज में थाल सज्जा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

छात्राओं ने लक्ष्मी, गणेश व मां सरस्वती के चित्रों में रंग-बिरंगे कलर भर उन्हें आकर्षक बनाया। छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों की छटा मनोरम एवं आकर्षक थी। निर्णायक मंडल में विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा शर्मा, सुषमा मिश्रा, संध्या गुप्ता, पूजा शर्मा रही। थाल सज्जा में कक्षा छह की बुशरा, रंगोली में कक्षा आठ की स्नेहा व दिव्या, कक्षा नौ की मुस्कान मलिक, दीपांशी, कक्षा दस की प्राची, बुलबुल व लकी, कक्षा ग्यारह की मेघा व नीशू, कक्षा 12 की अलका व रमशा विजेता रही। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी।

उधर, लॉरेंस एकेडमी के प्रांगण में रंगोली व थाल सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। थाल सज्जा में कक्षा छह व सात के बच्चों ने प्रतिभाग किया जबकि रंगोली में कक्षा आठ व नौ के छात्रों ने पूरे उल्लास के साथ दीपों से सजी रंगोलियां बनायी। थाल सज्जा में आयुषि तेवतिया, इफरा हसन, शिवराज क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। राधिका चौधरी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। रंगोली प्रतियोगिता में गांधी हाउस, बोस हाउस, नेहरू हाउस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य पुष्पलता शर्मा ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मिल जुलकर उल्लासपूर्वक प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी